बरेली: बिजली विभाग का सर्वे नहीं हो सका पूरा, गर्मी में झेलनी होगी कटौती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगले महीने शुरू हो जाएगा गर्मी का प्रकोप उपभोक्ताओं को होगी दिक्कतें

बरेली, अमृत विचार। गर्मी में बेहतर बिजली देने के लिए बिजली विभाग ने रिवैप सर्वे कराना शुरू किया है। लेकिन अधिकारियों की लेटलतीफी के चलते अभी तक सर्वे पूरा नहीं हो सका है। आने वाले दिनों में गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बरेली मंडल में बिजली का संकट झेलना पड़ सकता है।

बरेली मंडल के पीलीभीत, शहाजहांपुर, बरेली और बदायूं में बिजली के जर्जर तार और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि को लेकर सर्वे शुरू किया गया था। सर्वे पूरा होने के बाद बेहतर बिजली देने के लिए काम शुरू होना था, लेकिन अभी तक सर्वे पूरा नहीं होने से काम शुरू नहीं हो सका है। बिजली विभाग के मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सर्वे में बिजली के जर्जर तारों को बदलने का काम शुरू किया जाएगा लेकिन अभी सर्वे पूरा नहीं हो सका है। 

उनका कहना है कि सर्वे के दौरान कई बार तेज हवा चलने से दिक्कत होती है। आलू की मुख्य अभियंता का कहना है कि सर्वे पूरा होने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावा सोमवार को सिविल लाइंस कुतुबखाना में स्मार्ट सिटी के काम को लेकर 4 घंटे बिजली गुल रही। इसके अलावा सुभाष नगर महानगर सीबीगंज आदि क्षेत्र में भी ट्रिपिंग और कटौती से उपभोक्ता परेशान है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सेल्फी लेते हुए शारदा नदी में बहे आंवला के दो सगे भाई

संबंधित समाचार