Infinix Hot 30i स्मार्टफोन लॉन्च, 5000mAh की बैटरी, कीमत 10 हजार से भी कम, जानिए खासियत और फीचर्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। Infinix Hot 30i को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी की Hot सीरीज के तहत पेश किया गया है। इसमें मीडियाटेक जी37 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम दी गई है। साथ ही 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। साथ ही 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। 

कीमत और उपलब्धता
इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है। फोन को 3 अप्रैल दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसे ग्लेशियर ब्लू और मिरर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।

फीचर्स
यह फोन एंड्रॉइड 12 पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 90 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह Panda ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन ऑक्टा-कोर 6nm MediaTek Helio G37 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 8 जीबी रैम दी गई है। इसे 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका 50 मेगापिक्सल का पहला सेंसर और दूसरा AI लेंस है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। फोन में 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, USB Type-C पोर्ट, ब्लूटूथ, OTG और Wi-Fi जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में फोन अनलॉक फीचर दिया गया है। साथ ही 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है और 10वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

ये भी पढ़ें : सुजुकी स्विफ्ट का नया वैरिएंट लॉन्च, जानिए खासियत और कीमत 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म