Ecuador landslide: मध्य इक्वाडोर में भूस्खलन से सात लोगों की मौत, 500 से अधिक लोग प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

क्विटो। मध्य इक्वाडोर में हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और कई मकान जमींदोज़ हो गए। पहले अधिकारियों ने 16 लोगों की मौत होने की जानकारी दी थी लेकिन राष्ट्रपति गुइलेरमो लासो ने सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। Image

उन्होंने सोमवार रात को राजधानी क्विटो से करीब 137 मील दक्षिण में स्थित एलौसी में घटनास्थल का दौरा किया। अधिकारियों ने 62 लोगों के लापता होने की जानकारी दी है।

Image

इक्वाडोर के जोखिम प्रबंधन सचिवालय ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे पर्वत की ओर की जमीन धंसने के बाद 30 से अधिक लोगों को बचाया गया। उसने बताया कि 23 लोग घायल हो गए हैं। सचिवालय ने बताया कि इस आपदा की वजह से करीब 500 लोग और 163 मकान प्रभावित हुए हैं। 

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत, फंदे पर लटका मिला शव

संबंधित समाचार