PAK vs AFG : पाकिस्तान ने जीता तीसरा टी20 मैच, अफगानिस्तान को 'क्लीन स्वीप' से रोका
शारजाह। पाकिस्तान ने तीसरा और आखिरी टी20 मैच 66 रन से जीतकर अफगानिस्तान को ‘क्लीन स्वीप’ करने से रोक दिया। पाकिस्तान ने सात विकेट पर 182 रन बनाये और बाद में अफगानिस्तान को आठ गेंद बाकी रहते 116 रन पर आउट कर दिया।
The 1️⃣0️⃣0️⃣th scalp ✅
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) March 27, 2023
A special feat for skipper @76Shadabkhan 🌟#AFGvPAK | #BackTheBoysInGreen pic.twitter.com/HhmaBFYTRs
पाकिस्तान के अंतरिम कप्तान शादाब खान और युवा तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने छह विकेट लिए। शादाब टी20 में 100 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पहले पुरूष क्रिकेटर बन गए । उन्होंने 13 रन देकर और इहसानुल्लाह ने 29 रन देकर तीन तीन विकेट लिये। शादाब ने बाद में 17 गेंद में 28 रन भी बनाये जबकि सैम अयूब अर्धशतक बनाने से एक रन से चूक गए।
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) March 27, 2023
Pakistan have bounced back to thump Afghanistan and avoid a T20 series sweep 💪#AFGvPAK | 📝 https://t.co/5p0gBSXn3K pic.twitter.com/VoGivCDQtW
— ICC (@ICC) March 27, 2023
अफगानिस्तान ने हालांकि यह श्रृंखला 2 . 1 से जीत ली है जो पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी प्रारूप में श्रृंखला में उसकी पहली जीत है । अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जदरान पहली गेंद पर ही चोटिल होकर बाहर हो गए। कनकशन (सिर में चोट लगना) विकल्प अजमतुल्लाह उमरजई ने 21 रन बनाये और वह आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे।
Exchanges between the sides following the completion of the T20I series in Sharjah 🇵🇰🇦🇫#SpiritOfCricket | #AFGvPAK pic.twitter.com/nfzFCeMOLW
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) March 27, 2023
पाकिस्तान ने पहले दो टी20 मैचों में नौ विकेट पर 90 और छह विकेट पर 130 रन बनाये थे लेकिन इस मैच में उसका प्रदर्शन अच्छा रहा । सैम ने स्पिनर राशिद खान का बखूबी सामना कररते हुए पारी में दो छक्के और चार चौके जड़े । वहीं अब्दुल्ला शफीक ने 13 गेंद में 23 रन बनाये।
ये भी पढ़ें : New Zealand vs Sri Lanka : क्राइस्टचर्च वनडे बारिश में धुला, श्रीलंका का विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल
