अमेरिका में शुरू होगी मिड डे मील जैसी योजना, न्यू मैक्सिको की गवर्नर ने किए हस्ताक्षर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्बुकर्क (अमेरिका)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको की गवर्नर मिशेल लुज़न ग्रिशाम ने सभी छात्रों को स्कूल में मुफ्त भोजन मुहैया कराने से जुड़े कानून पर सोमवार को हस्ताक्षर कर दिए। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब न्यू मैक्सिको और कई अन्य राज्य वैश्विक महामारी से लोगों के जीवन पर पड़े असर को कम करने के लिए कदम उठा रहे हैं, जिसमें लाभकारी कार्यक्रम आदि शामिल हैं।

 हालिया 60-दिवसीय सत्र के दौरान विधेयक को विधानमंडल ने मंजूरी दी थी। कार्यक्रम के लिए राज्य के बजट में 2.2 करोड़ डॉलर से अधिक की राशि निर्धारित की गई है। स्कूल के रसोई घर को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त धन मुहैया कराया जाएगा, ताकि बच्चों के लिए स्वच्छ भोजन बनाया जाए। 

डेमोक्रेटिक पार्टी से ताल्लुक रखने वाली गवर्नर ने एक बयान में कहा, ‘‘जब हम अपने बच्चों को खाना खिलाते हैं, तो हम अपने भविष्य में निवेश करते हैं... इस निवेश से न्यू मैक्सिको के लोगों को भविष्य में फायदा होगा।’’

ये भी पढ़ें:- California के पूर्व गवर्नर ब्राउन के नाम पर झींगुर की दुर्लभ प्रजाति का हुआ नामकरण

संबंधित समाचार