यूपी सिविल कोर्ट स्टेनोग्राफर ग्रेड III परीक्षा के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड, ऐसे डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट 2023 के तहत स्टेनोग्राफर ग्रेड- III के लिए स्टेज II परीक्षा के एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर विजिट करके एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

दो शिफ्टों में होगी परीक्षा
कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक स्टेनोग्राफर ग्रेड III परीक्षा 29 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को दो शिफ्टो में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

ऐसे करें डाउनलोड
-सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाएं।
-फिर होमपेज पर, स्टेनोग्राफर, ग्रेड III पदों की स्टेज II परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ’पर क्लिक करें।
-इसके बाद अपना लॉगिन विवरण को दर्ज करें।
-अब आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-आखिरी में इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

ये भी पढ़ें : UPPSC Civil Judge : यूपी न्यायिक सेवा जूनियर डिवीजन सिविल जज मुख्य परीक्षा पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन


संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म