Nigeria में अज्ञात बंदूकधारियों ने की गोलीबारी, पांच लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लागोस। नाइजीरिया के दक्षिणी प्रांत इमो में अज्ञात बंदूकधारियों ने अर्धसैनिक एजेंसी के तीन सदस्यों सहित पांच लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

इमो के पुलिस प्रवक्ता हेनरी ओकोए ने कहा कि सोमवार को नाइजीरिया सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा कोर के कर्मी एक वाहन में सवार थे, तब बंदूकधारियों ने घात लगाकर हमला किया जिससे तीन कर्मियों की मौत हो गयी और साथ ही ओबिआंगवु समुदाय के दो नागरिकों की भी हत्या कर दी। 

प्रवक्ता ने कहा कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। उल्लेखनीय है कि हाल के महीनों में नाइजीरिया के दक्षिणी भाग में पुलिस थानों और जेलों पर बंदूकधारियों द्वारा सिलसिलेवार हमले किए गए। 

ये भी पढ़ें:- Afghanistan: लड़कियों की शिक्षा की वकालत करने वाले को तालिबान ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार