शाखा संगम से व्यक्तित्व का होता है निर्माण: कृष्णानंद शुक्ला
बहराइच, अमृत विचार। आरएसएस की ओर से मंगलवार को चिलवरिया में स्थित इंटर कॉलेज में मंगलवार को शाखा संगम का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के छात्रों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके बाद आरएसएस के पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित करते हुए प्रकाश डाला।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चितौरा खंड द्वारा शाखा संगम कार्यक्रम का आयोजन रामकुमार भानीरामका इंटर कॉलेज चिलवरिया में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक कृष्णानंद शुक्ला रहे। कार्यक्रम का संचालन खंड कार्यवाह धर्मेंद्र सिंह ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला संघचालक कृष्णानंद शुक्ल ने कहा कि संघ का कार्य मेधावी छात्रों द्वारा बढ़ा, उत्तर प्रदेश में संघ कार्य की नींव भऊराव देवरस ने डाली, उन्होंने अटल बिहारी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय जैसी हस्तियों को स्वयंसेवक बनाया बाद में ये सभी संघ के प्रचारक बने और समाज राष्ट्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि संघ कार्य का लक्ष्य भारत माता को परम् वैभव पर ले जाना है। संघ यह कार्य नित्य एक घंटे की शाखा में व्यक्ति निर्माण करके कर रहा है ।कार्यक्रम में सह खण्ड संघचालक धनंजय मिश्र, प्रचारक आशुतोष, सह खण्ड कार्यवाह अवधराम, बजरंगबली पाठक, शारीरिक शिक्षण प्रमुख मधुकर,सह नगर कार्यवाह शिवम् नारायण, विकास व सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जिले में बनने थे 365 अमृत सरोवर, बने सिर्फ 220, 145 अधूरे पड़े
