Etawah: नेता जी बने यादव कुल के लिए भगवान श्री कृष्ण के अवतार, लोगों ने कांवर चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में लोगों ने कांवर चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इटावा में लोगों ने कांवर चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नेता जी बने यादव कुल के लिए भगवान श्री कृष्ण के अवतार।

इटावा, अमृत विचार। फर्रुखाबाद जिले के कंपिल आश्रम गंगा जी से करीब एक सैकड़ा कांवरियों नें चलकर सैफई मे बने नेताजी मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर कांवर चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मालूम हो भगवान श्री कृष्ण के बाद नेताजी  यादव कुल के लिए अवतार बन गए है। इसलिए श्रद्धा भाव से उनको नमन और स्मरण करने के लिए उनकी समाधि पर लोग पहुंच रहे है। कांवर चढ़ाकर अपनी मनोकामना के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं। 
 
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के गांव राजपुर के लोगो ने तय किया कि मैनपुरी यदुवंशियों की जमीन रही है।  इसलिए सभी एक जुट होकर  नेता जी विरासत को बचाने आए और उनकी पुत्रवधू डिंपल यादव को श्रद्धांजलि स्वरूप जीत दिला कर के यदुवंशियों ने अपना परचम फहराया। मैनपुरी सदर के पूर्व विधायक राजकुमार यादव राजू ने बताया कि ने राजेपुर गांव के लोगो ने इस बात का संकल्प लिया था कि अगर डिंपल यादव रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगी तो राजेपुर गांव के लोग नेता जी की समाधि पर कांवर यात्रा के जरिए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसी कड़ी में मंगलवार को फर्रुखाबाद के कंपिल आश्रम से गंगाजल लेकर के कावड़ यात्रा के जरिए पहुंचे हैं । नेता जी को उनकी समाधि पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की । 
 
मैनपुरी जिले के कुरावली इलाके के राजेपुर गांव के मुकेश कुमार फौजी बताते हैं कि गांव के एक सौकड़ा लोग कांवर लेकर नेताजी को श्रद्धांजलि देने के लिए आए हैं। भगवान श्री कृष्ण के बाद नेताजी यादव कुल के लिए अवतार बन गए हैं। नेताजी के वजह से ही हम सभी को बहुत अधिक सम्मान मिला है और अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम उस सम्मान को बरकरार रखें। हमारे गांव के सभी लोगों की आस्था थी। हमारे पूर्वज है नेताजी मुलायम सिंह यादव जिस तरह से भागीरथ ने अपने पूर्व जनों को तारने के लिए गंगा लाए थे।
 
इसी तरह से हम लोगों ने कांवर लेकर नेताजी को चरणों में समर्पित की है। सैफई में पहुंची करीब 100 किलोमीटर अधिक से चलकर कावड़ यात्रा का स्वागत नेताजी के समाधि स्थल पर मौजूद पूर्व विधायक राजकुमार राजू यादव,विजय शाक्य, संतोष शाक्य आदि नें फूल माला पहना कर सभी का स्वागत किया।

 

संबंधित समाचार