बरेली: तीन जवान मुस्तैद, फिर भी मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर से लाखों के बिजली उपकरण चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अधीक्षण अभियंता कार्यालय से भी चोर सामान चुराकर ले गए

बरेली,अमृत विचार। बिजली विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में सुरक्षा के इंतजाम होने के बाद भी सोमवार रात लाखों रुपये के उपकरण चोरी हो गए। विभाग के स्टोर और अधीक्षण अभियंता दफ्तर से भी कीमती सामान चोरी हुआ है। मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि कार्यालय से कोई कीमती सामान चोरी नहीं हुआ है।

सर्किट हाउस के सामने मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा का कार्यालय है। इसके बराबर में अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा का दफ्तर है। उनके कार्यालय में ही स्टोर और मीटर खंड का कार्यालय है। सोमवार रात चोरों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय से इंवर्टर, बैट्री आदि सामान चुरा लिया। बताया जा रहा है कि स्टोर से भी लाखों रुपयों का माल साफ हो गया है। फिलहाल अधिकारी कितना सामान चोरी हुआ है, उसके बारे में बोलने को तैयार नहीं हैं।मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में रात में सुरक्षा की जिम्मेदारी तीन पीआरडी जवान के हवाले रहती है। इसके बाद भी चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल, चोरी की घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सुरक्षा के बाद भी चोरी की घटना हुई है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश कर रही है- जेपी वर्मा, अधीक्षण अभियंता।

ये भी पढ़ें- बरेली: अन्य मर्द से फोन पर करती थी बात...मना करने पर बहू ने सास-ननद को पिटवाया, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार