बरेली: अन्य मर्द से फोन पर करती थी बात...मना करने पर बहू ने सास-ननद को पिटवाया, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक महिला को उसकी सास ने मोबाइल पर दूसरे लड़के के साथ बात करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जिससे नाराज होकर महिला ने अपने मायके वालों को बुलाकर सास व अपनी ननदों को जमकर पिटवाया। पीड़ित सास ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

थाना बिशारतगंज के जैतपुर निवासी गोमती देवी पत्नी नत्थू देवी का आरोप है कि उसने अपने बेटे उदय का विवाह थाना सुभाषनगर निवासी शिवानी के साथ किया था। आरोप है कि उसकी बहू आए दिन फोन पर किसी अन्य लड़के से बात करती रहती थी। उसने उसे शनिवार को रंगे हाथ दूसरे लड़के के साथ बात करते हुए पकड़ लिया।

उसकी बहू ने तुरंत ही अपने मायके वालों को बुलाकर अपनी सास व ननदों को जमकर पीटवाया। आरोप है कि इस दौरान उन लोगों ने उनके गले में पड़े सोने के जेवरात भी छीन लिए और उसकी बेटियों के साथ अभ्रदता की। महिला ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: बेटी की ससुराल में समझौता कराने गए पिता पर जानलेवा हमला, SSP से लगाई न्याय की गुहार

संबंधित समाचार