मेरठ: पूर्व मंत्री की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क, लगाया सरकारी बोर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। मेरठ पुलिस ने पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बेटे फिरोज के नाम पर खरखौदा थाना क्षेत्र के पीपलीखेड़ा में तीन करोड़ की भूमि को कुर्क किया है। पूर्व मंत्री की 31.77 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जानी है। अब तक पुलिस 24 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर चुकी है।

सीआ रुपाली राय के नेतृत्व में पुलिस बल मंगलवार को खरखौदा थाना क्षेत्र के पीपलीखेड़ा पहुंचा। यहां, पुलिस ने पूर्व मंत्री के बेटे फिरोज के नाम पर तीन करोड़ की भूमि को कुर्क ‌कर सरकारी बोर्ड लगाया। साथ ही पुलिस ने मुनादी कराई। पूर्व मंत्री हाजी याकूब पर संपत्ति कुर्क की कार्रवाइ गैंगस्टर के चलते की जा रही है। पुलिस अन्य संपत्तियों की कुर्क की कार्रवाई जल्द करेगी। हाजी याकूब सोनभद्र जेल में बंद है। जबकि, बेटे इमरान व फिरोज की जमानत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- मेरठ: जिलाध्यक्ष का इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष ने नहीं किया स्वीकार

संबंधित समाचार