मेरठ: जिलाध्यक्ष का इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष ने नहीं किया स्वीकार

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

मेरठ, अमृत विचार। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के गुरविंदर सिंह जिलाध्यक्ष बने रहेंगे। मंगलवार को चौधरी फार्म हाऊस पर आयोजित हुई बैठक में उन्हें 10 ब्लॉक अध्यक्षों ने समर्थन दिया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने भी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और उनके जिलाध्यक्ष बने रहने की बात कहीं।

सोमवार को राष्ट्रीय पंचायती  राज प्रधान संगठन के मंडल अध्यक्ष पदमेंद्र सिंह व कुछ ब्लॉक अध्यक्षों ने सुमित भड़ाना को नया जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया था। इसके बाद गुरविंदर सिंह ने देर रात अपने जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषण कर दी थी। उन्होंने, आरोप लगाया था कि राजनीतिक भू माफिया उन पर दबाव बना रहे थे। मामले की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे को लगी तो उन्होंने गुरविंदर सिंह का इस्तीफा लेने से इंकार कर दिया। 

साथ ही कहा कि जिलाध्यक्ष मनोनीत करने की जिम्मेदारी उनकी है। उनसे निचले स्तर का कोई पदाधिकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत नहीं कर सकता और न ही जिलाध्यक्ष को हटा सकता। जिस, पर प्रधानों ने बैठक आयोजित की।

बैठक में अनुज भाटी ने कहा कि वह पूरी तरह से जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह के साथ है। जिले के 12 ब्लॉक अध्यक्षों में से 10 ब्लॉक अध्यक्ष बैठक में पहुंचे और गुरविंदर सिंह को पूर्ण समर्थन दिया। बैठक में शिवकुमार, नरेशपाल, संजय कुमार, अखिल, ब्रजमोहन,  अनुज भाटी डॉ. कुलदीप, राजेंद्र, सुरेश चंद, प्रशांत, भूपेंद्र कुमार, अभिषेक, वीरेंद्र कुमार, रवि चौधरी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मेरठ: ज्वेलर्स की दुकान में लाखों के जेवरात चोरी, तिजोरी काटने का भी प्रयास

संबंधित समाचार