कानपुर बार एसोसिएशन व द लायर्स एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कोर्ट में सुंदरकांड का किया पाठ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर बार एसोसिएशन व द लायर्स एसोसिएशन ने कोर्ट में सुंदरकांड का किया पाठ

कानपुर बार एसोसिएशन व द लायर्स एसोसिएशन ने कोर्ट में सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान कानपुर देहात व अन्य जिलों में भी अधिवक्तागणों द्वारा न्यायिक कार्य से विरत रहा गया।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर बार एसोसिएशन व द लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में चल रही जिला जज के विरुद्ध संपूर्ण न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्य का बहिष्कार करते हुए दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों व समस्त अधिवक्तागणों ने मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान कानपुर देहात व अन्य जिलों में भी अधिवक्तागणों द्वारा न्यायिक कार्य से विरत रहा गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी, आदित्य गुप्ता, चंदन सिंह, सत्यम गुप्ता व संयुक्त मंत्री रविंद्र भूषण सिंह आदि लोग मौजूद रहे। 

 

संबंधित समाचार