मुकेश मनवानी हत्याकांड: चार अभियुक्त दोषी करार, सजा पर सुनवाई 6 अप्रैल को
लखनऊ, अमृत विचार। एडीजे विवेकानन्द शरण त्रिपाठी ने होटल व्यवसायी मुकेश मनवानी हत्याकांड के चर्चित मामले में अभियुक्त्त बलबीर सिंह दुआ उर्फ शिंकू, जसबीर सिंह दुआ उर्फ रिंकू, नरेंद्र सिंह उर्फ मोंटी व सुमित तिवारी उर्फ पारुल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 6 अपै्रल की तारीख तय की है।
सरकारी वकील ललित किशोर दीक्षित के मुताबिक 25 अगस्त, 2017 को मुकेश मनवानी की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की एफआईआर मृतक के भाई विक्रम मनवानी ने थाना नाका में दर्ज हुई थी। इस मामले में दोषी करार दिए गए, अभियुक्तों के अलावा मंजीत सिंह दुआ उर्फ रिक्की, राजेंद्र सिंह दुआ व शेरु उर्फ इंद्रजीत के विरुद्ध भी आरोप तय हुआ था। विचारण के पश्चात अदालत ने इन्हें साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ: रिट्ज रेस्टोरेंट के मालिक की हत्या में डॉक्टर समेत चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास
