हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री सिर में चोट लगने से अस्पताल में भर्ती
शिमला। हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार की शाम शिमला में अपने घर के बाहर टहलते समय गिरकर चोटिल हो गए। उन्हें शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (आईजीएमसी) ले जाया गया। आईजीएमसी ने बताया है कि उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को हल्की चोटें आई हैं और अस्पताल में फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को मंगलवार शाम छोटा शिमला स्थित उनके आवास पर सिर में चोट लगने के बाद आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि अग्निहोत्री अपने निवास स्थान यार्क पैलेस में शाम को करीब साढ़े छह बजे टहल रहे थे तभी अग्निहोत्री गिर गए और उनके सिर में चोट आयी , उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
ये भी पढ़ें : राहुल गांधी ने अहंकार और सामंती सोच के कारण संसद खोई सदस्यता : अश्विनी वैष्णव
