Unnao News : गंगाघाट में ओएचई लाइन टूटने से अधिकारियों में मचा हड़कंप, रेल संचालन हुआ ठप, ट्रेनें खड़ी रही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव के गंगाघाट में ओएचई लाइन टूटी।

उन्नाव के गंगाघाट में ओएचई लाइन टूटने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इससे रेल संचालन पूरी तरह ठप हो गया। रेलवे पुल, जयपुरिया क्रासिंग, मरे कंपनी पुल, कानपुर सेंट्रल पर मालगाड़ी, पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनें खड़ी रहीं।

उन्नाव, अमृत विचार। कानपुर-लखनऊ रेल रूट स्थित गंगाघाट रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार दोपहर एलकेएम ट्रेन गुजरी। जिसके बाद ओएचई लाइन टूट गई। ओएचई लाइन टूटने से ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। जिससे रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची इलेक्ट्रिक विभाग की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया। इस दौरान रेल संचालन पूरी तरह से बाधित रहा।

बुधवार दोपहर कानपुर से एक मेमो ट्रेन लखनऊ की ओर गुजरी। जिसके बाद अचानक गंगाघाट रेलवे क्रासिंग के पास ओएचई लाइन टूट गई। जानकारी पर आरपीएफ व जीआरपी स्टाफ मौके पर पहुंचा और जांच कर सूचना कंट्रोल को दी। जिस पर ओएचई विभाग मौके पर पहुंचा। दोपहर करीब पौने दो बजे टावर वैगन से लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ।

वहीं ओएचई टूटने से एक्सप्रेस, पैसेंजर व अन्य ट्रेनें जहां की तहां रुक गईं और डाउन लाइन का रेल संचालन बाधित रहा। ओएचई टूटने से रेलवे पुल, जयपुरिया क्रासिंग, मरे कंपनी पुल, कानपुर सेंट्रल पर मालगाड़ी, पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनें खड़ी रहीं। गंगाघाट स्टेशन पर बरौनी ग्वालियर खड़ी रही। वहीं क्रासिंग के पास से गुजर रहे लोगों ने बताया कि बंदरों के कूदने से ओएचई लाइन टूटी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका