देश में कोरोना रिकवरी दर 73 प्रतिशत के पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 57,937 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं, जिससे देश की राष्ट्रीय औसत कोरोना रिकवरी दर बढ़ कर 73 प्रतिशत के पार 73.18 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 57,584 …

नई दिल्ली। देश में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 57,937 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं, जिससे देश की राष्ट्रीय औसत कोरोना रिकवरी दर बढ़ कर 73 प्रतिशत के पार 73.18 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 57,584 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और स्वस्थ हुए व्यक्तियों की संख्या पिछले 24 घंटे के दौरान मिले 55,079 संक्रमण के नये मामलों से अधिक है।

हल्के, मध्यम और गंभीर लक्षणों वाले मरीजों के अधिकाधिक संख्या में रोगमुक्त होने से अब तक संक्रमणमुक्त हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 19,77,779 हो गयी है। मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 55,079 नये मामले सामने आने से अब तक संक्रमण के शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 27,02,742 हो गयी है हालांकि 17 अगस्त को रिकाॅर्ड 57,937 संक्रमितों के रोगमुक्त होने और 941 मरीजों की माैत से संक्रमण के सक्रिय मामलों में 3,734 की गिरावट आयी है।

देश भर में इस समय संक्रमण के 6,73,166 सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में 17 अगस्त को सबसे अधिक कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र में 11,391 कोरोना संक्रमित रोगमुक्त हुए हैं। इसके अलावा आंध्रप्रदेश में 7,786, कर्नाटक में 7,071, तमिलनाडु में 5,667, उत्तर प्रदेश में 4,476, बिहार में 4,128, पश्चिम बंगाल में 2,932, तेलंगाना में 2,070, असम में 1,929,ओडिशा में 1,519, केरल में 1,131, गुजरात में 1,083, राजस्थान में 1,050, हरियाणा में 1,009, मध्य प्रदेश में 987, पंजाब में 749 , दिल्ली में 740, उत्तराखंड में 385 , छत्तीसगढ़ में 363 , जम्मू कश्मीर में 353, झारखंड में 352, गोवा में 283, पुड्डुचेरी में 184, त्रिपुरा में 118, नागालैंड में 108 और मणिपुर में 102 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।

देशभर में पहली बार एक दिन करीब नौ लाख नमूनों की जांच
कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए देशभर में पहली बार करीब नौ लाख नमूनों की जांच की गयी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 17 अगस्त को देश भर में 8,99,664 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ के पार 3,09,41,264 हो गयी है।

इस बीच देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या बढ़कर 1,476 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 55,079 नये मामले सामने आने से अब तक संक्रमण के शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 27,02,742 हो गयी है हालांकि, 17 अगस्त को रिकाॅर्ड 57,937 संक्रमितों के रोगमुक्त होने और 876 मरीजों की माैत से संक्रमण के सक्रिय मामलों में 3,734 की गिरावट आयी है। देश भर में इस समय संक्रमण के 6,73,166 सक्रिय मामले हैं।

देश में कोरोना मृत्यु दर 1.92 प्रतिशत पर स्थिर
देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 876 कोरोना संक्रमितों की मौत होने के बीच कोरोना मृत्यु दर 1.92 प्रतिशत पर स्थिर रही। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 17 अगस्त को देशभर में 876 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी, जिससे अब तक इस संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 51 हजार के पार 51,797 हो गयी है।

मंत्रालय ने आज कहा कि टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट की रणनीति को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में किये गये केंद्र और राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेशों के सम्मिलित प्रयास से देश के 30 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत कोरोना मृत्यु दर से भी कम है।

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना मृत्यु दर 0.19 प्रतिशत, असम में 0.25 प्रतिशत, केरल में 0.35 प्रतिशत, बिहार में 0.44 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 0.46 प्रतिशत, ओडिशा में 0.57 प्रतिशत, तेलंगाना में 0.76 प्रतिशत, गोवा में 0.89 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 0.91 प्रतिशत, आंध्रप्रदेश में 0.91 प्रतिशत, झारखंड में 1.06 प्रतिशत, हरियाणा में 1.14 प्रतिशत, उत्तराखंड में 1.25 प्रतिशत, राजस्थान में 1.43 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 1.59 प्रतिशत, तमिलनाडु में 1.71 प्रतिशत, कर्नाटक में 1.74 प्रतिशत और जम्मू कश्मीर में 1.90 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 228 कोरोना संक्रमितों ने महाराष्ट्र में दम तोड़ा। इसके अलावा तमिलनाडु में 120, कर्नाटक में 115, आंध्र प्रदेश में 82, उत्तर प्रदेश में 66, पंजाब में 51, पश्चिम बंगाल में 45, मध्य प्रदेश में 23, दिल्ली में 18, गुजरात में 15, केरल में 13, राजस्थान में 11 और ओडिशा में 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी।

पिछले 24 घंटे के दौरान अंडमान निकोबार द्वीप समूह, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा , जम्मू कश्मीर , झारखंड, मणिपुर ,पुड्डुचेरी, तेलंगाना, त्रिपुरा और उत्तराखंड में 10 से कम संख्या में कोरोना संक्रमिताें की मौत हुई। इस अवधि में अरुणाचल प्रदेश, दादर नगर हवेली एवं दमन दीव, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मेघालय, नागालैंड , और सिक्किम में एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। देशभर में मात्र मिजोरम ही ऐसा राज्य बचा है, जहां एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है।

संबंधित समाचार