Etawah: जूनियर डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, नोट में लिखा- इसका जिम्मेदार मैं स्वयं हूं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में जूनियर डॉक्टर ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

इटावा में जूनियर डॉक्टर ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत नाजुक होने पर सहपाठियों ने पुलिस की मदद से इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। डीएम व एसएसपी ने सैफई विश्वविद्यालय पहुंचकर हाल जाना।

इटावा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने खुद को जहरीला पदार्थ युक्त   इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत नाजुक होने पर सहपाठियों ने पुलिस की मदद से इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। 
 
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में कानपुर के शास्त्री नगर निवासी अरविंद कुमार के पुत्र डॉ. शाश्वत यशवर्धन 26 वर्ष  एमएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। वह विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद हॉस्टल में बी ब्लॉक में चौथी मंजिल के कमरा नंबर 403 बी में रहते हैं। मंगलवार की रात डिप्रेशन में आकर जहरीला इंजेक्शन लगा कर जान देने का प्रयास किया। हॉस्टल के साथियों ने रात को डॉक्टर के मोबाइल नंबर पर फोन मिलाया जब कॉल रिसीव नहीं की गई तो खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। शक होने पुलिस को सूचना दी।
 
रात करीब तीन बजे मौके पर पहुंचे पीजीआई चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ वीडियोग्राफी करते हुए दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा डॉक्टर बेहोश अवस्था में पड़े मिले। जिन्हें तुरंत इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। इस पर उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचनादी। क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे, एसडीम नम्रता सिंह, तहसीलदार जगदीश सिंह, प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह फॉरेंसिंग टीम टीम के साथ मौके पर पहुंचकर  साक्ष्य एकत्रित किए। कमरे की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट मिला है।
 
जिसमें किसी को कोई आरोप नहीं लगाया है खुद को डिप्रेशन में आकर यह कदम उठाने का निर्णय लेने की बात लिखी है। डीएम अवनीश कुमार राय, एसएसपी संजय कुमार वर्मा भी इमरजेंसी ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां आईसीयू वार्ड में भर्ती डॉक्टर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली ।  डॉक्टर के परिजनों से वार्ता की। डॉक्टर की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। कानपुर से पहुँचे डॉक्टर के परिजन विश्वविद्यालय उन्होंने किसी प्रकार की कोई बात नहीं की है।

 

संबंधित समाचार