अमरोहा : वृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या
अमरोहा/धनौरा। थान क्षेत्र के गांव कंजर बसेड़ा में मंगलवार को वृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। जिससे देख वृद्धा के पति और ग्रामिणों के होश उड़ गए। ग्रामिणों ने वृद्ध के मौत की सुचना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उच्च अफसरों को घटना से अवगत कराया। जहां एडिशनल …
अमरोहा/धनौरा। थान क्षेत्र के गांव कंजर बसेड़ा में मंगलवार को वृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। जिससे देख वृद्धा के पति और ग्रामिणों के होश उड़ गए। ग्रामिणों ने वृद्ध के मौत की सुचना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उच्च अफसरों को घटना से अवगत कराया। जहां एडिशनल एसपी एवं सीओ पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचें और वृद्ध के पति से पूछताछ की।
छत्रपाल के अनुसार वह सुबह आठ बजे पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गया था। घर पर चाइना देवी अकेली थी। वह नौ बजे जंगल से वापिस आया तो उसने पत्नी को घर पर नहीं पाया। तभी उसने देखा की कमरे में छत का पंखा चल रहा है और बाहर से ताला लगा है। तो उसने पंखा बंद करने के लिए कमरा खोला तो पत्नी चाइना देवी मृत हालत में मिली। तभी उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने घटना पर पहुंच कर उच्च अफसरों को अवगत कराया तो एडिशनल एसपी व सीओ ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मुआयना किया।
