Fatehpur: गंगा बालू खदान में SDM के छापेमारी करते ही खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, पुलिस वाहनों को थाने लेकर आई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में एसडीएम के छापेमारी करते ही मचा हड़कंप।

फतेहपुर में गंगा बालू खदान में एसडीएम के छापेमारी करते ही खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। पुलिस वाहनों को थाने लेकर आई।

फतेहपुर, अमृत विचार। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में चल रही खदान में एसडीएम बिंदकी ने छापेमारी करके वाहनों को जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया और वह जुगत लगाने में जुटे रहे।
 
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मवइया गुनीर में गंगा नदी के पास चल रहे खनन पर एसडीएम बिंदकी अंजू वर्मा ने टीम के साथ छापेमारी करते हुए एक हाइड्रा सहित तीन वाहनों को मौके  पर पकड़ा। जिन्हे प्रशासन ने कब्जे में लेते हुए इलाकाई थाने में खड़ा करा दिया। हालांकि छापेमारी की कार्यवाही दिखावे स्तर तक ही सीमित रही क्योंकि कई जगह खनन चलने के बाद भी सिर्फ एक स्थान पर छापेमारी कर कुछ चिन्हित गाड़ियों को ही पकड़ कर लाया गया। पिछले काफी दिनों से अवैध खनन  सुर्खियां बटोर रहा था और प्रशासन खामोश था। 
 
सूत्र बताते यह कार्रवाई तब की गई जब एक किसान ने अवैध खनन होने की शिकायत की थी। गंगा कटरी क्षेत्र में दिन रात  अवैध खनन जारी और प्रशासन बेखबर है। कई महीने से हाइवे में दौड़ते पीली मिट्टी व सफेद बालू वाहन खुद ही गवाही दे रहे है। खनन की मशीनों के अलावा हाईवे पर रात भर दौड़ते डंपर,और ओवर लोड ट्रैक्टरों है।
 
खनन माफियाओं का वर्चस्व अभी भी अपने चरम पर है इस बात का पुख्ता सबूत गुगौली हाईवे के समीप, चौड़ागरा शराब ठेके के पास, मौहार शिव होटल के पीछे नई प्लाटिंग में जमा मिट्टी को खुलेआम देखने से मिल सकता है।

 

संबंधित समाचार