कानपुर बार एसोसिएशन व द लायर्स एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ किया आहुत
कानपुर बार एसोसिएशन व द लायर्स एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ आहुत किया।
कानपुर बार एसोसिएशन व द लायर्स एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ आहुत किया। इसके साथ ही अधिवक्ता न्यायिक कार्य से भी विरत रहे।
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर बार एसोसिएशन व द लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में चल रही जिला जज के विरुद्ध संपूर्ण न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्य का बहिष्कार करते हुए दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों व समस्त अधिवक्तागणों ने कोर्ट भवन का चैनल बंद कर सद्बुद्धि यज्ञ आहुत किया। इसके साथ ही अधिवक्ता न्यायिक कार्य से भी विरत रहे। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चन्द्र त्रिपाठी, महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव, आदित्य गुप्ता, नरेश मिश्रा, चंदन सिंह, सत्यम गुप्ता, शिशिर पाण्डे आदि मौजूद रहे।
