मेरे कार्यकाल में BJP का हर कार्यकर्ता अपने को क्षेत्रीय अध्यक्ष समझे :कमलेश मिश्रा
नवनियुक्त भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का क्षेत्रीय कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत
अमृत विचार, लखनऊ। भाजपा अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा का भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय निराला नगर में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य अगवानी कर स्वागत अभिनन्दन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जहां मेरे जैसै एक सामान्य कार्यकर्ता को क्षेत्रीय अध्यक्ष का दायित्व मिल जाता है। दायित्व मिलने के साथ-साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है। अवध क्षेत्र के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता ने अपने कार्य के दम पर चुनावों में एतिहासिक उपलब्धियां दिलाई है। मेरे कार्यकाल में भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने को क्षेत्रीय अध्यक्ष समझे। प्रत्येक कार्यकर्ता का मान सम्मान संरक्षित एवं सुरक्षित रहे यह मेरी जिम्मेदारी है।लेकिन कार्यकर्ता का भी कार्य व्यवहार और आचरण संगठन के अनुरूप हो। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम नगर निकाय चुनाव, सहकारिता चुनाव सहित सभी चुनावों के लिए कार्य योजना के अनुसार तैयार है। कार्यालय पहुचने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने हवन-पूजन किया और हनुमान सेतु व बालकेश्वर हनुमान मंन्दिर में माथा टेककर आर्शीवाद लिया।
स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए अवध क्षेत्र के प्रभारी व प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ता हमारी संरक्षित पूंजी है। कार्यकर्ताओं के बल पर जनहित के विकास कार्य को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पंकज सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र छोटे से कार्यकर्ता के बाद आज इतने बड़े दायित्व का निर्वहन करेंगे इससे सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी,एमएलसी व महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, प्रस्तावना विचार महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता,राहुल राज रस्तोगी, श्वेता सिंह,जितेन्द्र सिंह,क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव,राजकिशोर मौर्य, कमलेश श्रीवास्तव, विनोद कुमार,मणीन्द्र पाण्डेय,विकास सिंह,डा विमल सिंह,सह मीड़िया प्रभारी आकाश मिश्रा मोंटी,दीपक तिवारी,आयुश बाजपेयी,अमित सिंह मनोज त्रिवेदी,हिमालय वर्मा सहित मोर्चो के अध्यक्ष प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारी,अवध क्षेत्र के 15 सांगठनिक जिलों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष,मंत्री पदाधिकारी उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष कल करेंगे समीक्षा बैठक
अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र क्षेत्रीय कार्यालय पर 30 मार्च को 11 बजे से सांगठनिक कार्यों की समीक्षा करेंगे और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। उन्होंने 3 बजे सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों की एक वर्चुअल बैठक बुलाई है। जिसमें पार्टी के अभियान-योजना पर चर्चा होगी। ये जानकारी सह मीडिया प्रभारी आकाश मिश्रा मोंटी ने दी।
ये भी पढ़ें -लखनऊ: परिवहन विभाग ने बिना HSRP 1785 वाहनों का किया चालान
