यूपी पुलिस की कड़ी सुरक्षा में वापिस साबरमती जेल पहुंचा अतीक अहमद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बतौर सजायाफ्ता कैदी माफिया अतीक अहमद बुधवार शाम को गुजरात की साबरमती जेल पहुंच गया। मंगलवार देर शाम को उसे कड़ी सुरक्षा में लेकर यूपी पुलिस प्रयागराज से रवाना हुई थी। मंगलवार को ही अतीक को उमेश पाल के अपहरण केस में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। जबकि उसके भाई अशरफ को बरी कर दिया गया था।   

बताते चलें कि तीन दिन पहले 26 मार्च को अतीक अहमद को यूपी पुलिस एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश करने के लिए प्रयागराज ले गई थी। अब 73 घंटे बाद फिर से साबरमती जेल में लौटे अतीक को यहां अंडा बैरक कही जाने वाली सेल में रखा जाएगा। साथ ही उसे कैदी के रूप में नंबर भी अलॉट किया जाएगा। प्रयागराज से लेकर साबरमती जेल तक पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रहा। हालाँकि मीडिया के सवालों पर अतीक ने उमेश पाल के अपहरण और हत्या मामले में खुद के शामिल होने से इंकार किया है।   

ये भी पढ़ें - प्रयागराज : विधायक पूजा पाल के भाई की गाड़ी पर बम से हमला, दी तहरीर

 

 

संबंधित समाचार