बरेली : अवैध निर्माण पर एसडीएम नवाबगंज ने लगा दी गलत रिपोर्ट, पीड़ित ने डीएम से दोबारा की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली जिले के डीएम डॉ. शिवाकांत द्विवेदी के आदेश के बाद भी अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं कराया गया। जिसको लेकर गुरुवार को पीड़ित ने दोबारा डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। इस मामले में पीड़ित ने एसडीएम नवाबगज पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

क्या है मामला ?
थाना नबावगंज के गांव अभयराजपुर निवासी फकीर चंद्र  ने 27 फरवरी को डीएम से  मेवाराम व कलावती के विरूद्ध  गाटा संख्या 206 पर अवैध निर्माण करने के संबंध में  शिकायत की थी कि विपक्षी द्वारा कराए गए अवैध पक्के निर्माण को ध्वस्त कराया जाए।

जिसको संज्ञान में लेते हुए डीएम ने एसडीएम नवाबगंज को जांचकर नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा था। जिसपर 25 मार्च को उपजिलाधिकारी द्वारा अपनी रिपोर्ट  में बताया गया कि विवादित अंश से निर्माणकर्ता द्वारा स्वयं ही बनाई गई दीवार स्वेच्छा से हटा दी गई है, जिसकी फोटो साथ में संलग्न है जोकि सरासर गलत है।

मौके पर आज भी विपक्षी द्वारा कराए गए निर्माण की लगभग 2 फीट ऊंची दीवार बनी हुई है, जो पीड़ित  की जमीन में है और एसडीएम  द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के साथ भेजे गए फोटो में साफ तौर पर देखा जा सकता है। पीड़ित ने अवैध निर्माण को हटवाने के लिए दोबारा डीएम से शिकायत की है।

ये भी पढ़ें : दिल्ली में पुराने वाहनों को कबाड़ में भेजने की कवायद शुरू 

संबंधित समाचार