लखनऊ :  लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपित युवक पुलिस हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के मलिहाबाद थानाक्षेत्र में गुरुवार को एक बुजुर्ग महिला के साथ लूट और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लूट और दुष्कर्म का आरोप उसके ही गांव के एक युवक पर लगा है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इतना ही नहीं आरोपित को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

दरअसल, मलिहाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला सब्जी लेने बाजार गई थी। महिला सब्जी लेकर लौट रही थी। इसी बीच बाइक सवार एक युवक ने बुजुर्ग महिला को घर छोड़ने की बात कही। आरोप है कि लिफ्ट देने के बहाने युवक ने बुजुर्ग महिला को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं महिला के कान की बालियां भी लूट लीं। इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला के परिजनों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपित युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : वाराणसी : राम नवमी पर मुस्लिम महिलाओं ने दिया एकता का संदेश, कहा- श्रीराम ध्वजा पाकिस्तान फहराये तो उसे मिल जाएगी भूख से मुक्ति

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात