रामपुर : सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत, घर लौटते समय वाहन ने रौंदा

रामपुर : सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत, घर लौटते समय वाहन ने रौंदा

मसवासी (रामपुर),अमृत विचार।  बाजपुर से घर लौटते समय बाइक सवार पूर्व प्रधान की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और  गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
 
 हसनपुर उत्तरी गांव निवासी पूर्व प्रधान हरनाम सिंह पुत्र बुद्धसेन उम्र 48 वर्ष बुधवार को अपनी बाइक से उत्तराखंड के बाजपुर में किसी कार्य से गए थे। बुधवार की रात्रि 9:30 बजे वह बाजपुर से खटीमा पानीपत राजमार्ग फोरलेन से होते हुए घर  लौट रहे थे। जैसे ही वह ढिल्लो ढाबे के नजदीक पहुंचे और अपने गांव की तरफ मुड़े तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद डाला। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।  परिजन घायल हरनाम सिंह को काशीपुर के केवीआर हॉस्पिटल   ले गए जहां पर किसी डॉक्टर के नहीं  मिलने के कारण उन्हें सहोता हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। वहां बुधवार की देर रात इलाज के दौरान  हरनाम सिंह की मौत हो गई।  दोपहर बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: यात्री ने लगाया मारपीट का आरोप, डीआरएम से कार्रवाई की मांग