बरेली: पति कराना चाहता है वेश्यावृत्ति, जेठ ने लूटी आबरू
बरेली, अमृत विचार। पति घर के खर्च को चलाने के लिए पत्नी पर वेश्यावृत्ति का दबाव बनाने लगा। महिला के मना करने पर वह दोस्तों को घर लाता और फिर पत्नी से उनसे अलग जाकर बात करवाता। इसकी शिकायत महिला ने जेठ से की तो जेठ ने उसकी मदद करने की बात कही और महिला …
बरेली, अमृत विचार। पति घर के खर्च को चलाने के लिए पत्नी पर वेश्यावृत्ति का दबाव बनाने लगा। महिला के मना करने पर वह दोस्तों को घर लाता और फिर पत्नी से उनसे अलग जाकर बात करवाता। इसकी शिकायत महिला ने जेठ से की तो जेठ ने उसकी मदद करने की बात कही और महिला ने उसपर भरोसा कर लिया। इसके बाद मौका पाकर जेठ ने भी उसकी आबरू लूट ली।
किला के हुसैन बाग की रहने वाली महिला ने बताया कि लंबे समय से उसका पति उसपर वेश्यावृत्ति करने का दबाव बना रहा है। मना करने पर वह अपने दोस्तों को घर लाकर खुद बाहर चला जाता है। इसके बाद भी महिला जब उसके दोस्तों ने बात नहीं करती तो वह उसके साथ मारपीट करता है।
परिवार न बिगड़े यह सोचकर महिला शांत रही और सारी बात अपने जेठ को बता दी। जेठ ने उसकी मदद करने की बात कहते हुए खुद को बड़ा भाई मानने को कहा। आरोप है कि कुछ समय पहले जेठ ने उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह बात पति को बताई तो पति ने फिर से उससे गलत काम करने को दबाव डाला। विरोध करने पर उसे पीटकर घर में बंद कर दिया। किसी तरह महिला वहां से भागकर अपने मायके पहुंची और पूरी बात बताई। मंगलवार को महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची और मामले की शिकायत की। वहां पर मौजूद एसपी ट्रैफिक ने किला पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
