निकाय चुनाव: पीलीभीत के 10 निकायों का आरक्षण जारी, पीलीभीत सीट महिला आरक्षित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। पीलीभीत जिले की दस निकायों में चार सीटें अनारक्षित हुईं है तो छह सीटें आरक्षित हुई हैं।

घोषित हुए आरक्षण में पीलीभीत नगर पालिका की सीट महिला, बीसलपुर नगर पालिका की सीट महिला और पूरनपुर नगर पालिका की सीट अनारक्षित हुई है।

वहीं नगर पंचायत कलीनगर की सीट अनुसूचित जाति महिला, नगर पंचायत नौगवां पकड़िया की सीट महिला, नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा की सीट अनारक्षित, नगर पंचायत बिलसंडा अनारक्षित, नगर पंचायत जहानाबाद की सीट अनारक्षित, नगर पंचायत बरखेड़ा की सीट पिछड़ा वर्ग और नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर की सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुई है। किसी भी तरह की आपत्ति 6 अप्रैल तक दर्ज की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: सांड ने पटक-पटककर ले ली बुजुर्ग की जान, मचा कोहराम

संबंधित समाचार