सुलतानपुर : मशाल जुलूस निकाल रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। कांग्रेस सेवादल व जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राहुल गांधी के समर्थन में गुरुवार की देर शाम कांग्रेस कमेटी से मशाल जुलूस निकालने का कार्यक्रम था। इसकी भनक लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई। मशाल जुलूस निकालने की अनुमति न होने के कारण कांग्रेसियों को पुलिस मना कर रही थी। इसी बीच कुछ कांग्रेसी कमेटी से बाहर निकलकर सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे, जिस पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।

सुलतानपुर कांग्रेस और पुलिस

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने बताया कि पुलिस के लाठीचार्ज में उनके साथ जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, नितिन मिश्र, दयाशंकर दुबे, अरविंद तिवारी समेत दर्जन भर लोगों को चोटें आई हैं। खबर लिखे जाने तक कांग्रेस नेता कांग्रेस कमेटी के अंदर ही धरने पर बैठे हैं। बाहर एसडीएम सदर सीपी पाठक, सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी, नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस का पहरा है।

यह भी पढ़ें : सुलतानपुर : चारों नगर पंचायतों के बदल गए आरक्षण

 

संबंधित समाचार