श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यातायात शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला 270 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपराह्न बाद से यातायात शुरू हो गया। यह राजमार्ग सोमवार रात भूस्खलन और बारिश होने के कारण मंगलवार सुबह बंद कर दिया गया था। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली 86 किलोमीटर लंबी …

श्रीनगर। कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला 270 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपराह्न बाद से यातायात शुरू हो गया। यह राजमार्ग सोमवार रात भूस्खलन और बारिश होने के कारण मंगलवार सुबह बंद कर दिया गया था। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली 86 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक मुगल रोड हालांकि यातायात के लिए एक ओर से खुली हुई है।

यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रामबन के नेहद में रात के समय में बारिश और भूस्खलन होने के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा सीमा सड़क संगठन अत्याधुनिक मशीनों और श्रमिकों के सहारे राजमार्ग पर पड़े मलबे को हटाकर मार्ग को खोलने के काम में पहले से जुटे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सिर्फ राजमार्ग पर फंसे हुए वाहनों को ही उनके गंतव्य की ओर जाने की इजाजत दी गई है। उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर फंसे हुए वाहनों के निकल जाने के बाद नए वाहनों के परिचालन की इजाजत दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जम्मू से श्रीनगर की ओर वाहनों के परिचालन की अनुमति है, लेकिन सिर्फ जरूरी सामानों को ले जाने वाले वाहनों को ही राजमार्ग पर जाने की इजाजत दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों को सलाह दी गई है कि वे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजमार्ग से सड़क की स्थिति जानने के बाद ही राजमार्ग पर यात्रा करें। उधर, दक्षिण कश्मीर में शोपियां को जम्मू क्षेत्र के राजौरी तथा पुंछ से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर एक ओर से यातायात जारी है। उन्होंने बताया कि ताजे फलों को लेकर कश्मीर घाटी से जाने वाले वाहनों को पूर्वाहन 11 बजे से शाम चार बजे तक चलाने की अनुमति दी गई। इसके बाद किसी वाहन के परिचालन की इजाजत नहीं होगी।

संबंधित समाचार