पीलीभीत: जिला प्रशासन में कोरोना की दस्तक, एडीएम समेत 9 कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुरू की पड़ताल, संपर्क में आने वालों की होगी जांच, कोरोना की संख्या हुई 13

पीलीभीत, अमृत विचार। बदलते कोरोना वेरिएंट के चलते जिले में कोरोना ने दस्तक दी है। गुरुवार को देर रात आई रिपोर्ट में एडीएम एफआर राम सिंह गौतम समेत 9 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। इधर, स्वास्थ विभाग ने संक्रमित व को ट्रेस करने के बाद उनका हाल चाल लेना शुरू कर दिया है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 हो गई है।

गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में एडीएम एफआर राम सिंह गौतम और बीएसएल लैब में माइक्रोबायोलाजिस्ट समेत 9 केस मिले हैं। कुछ दिन पूर्ब तबीयत खराब होने पर एडीएम एफआर ने अपनी आर टी पी सी आर  से कोरोना की जांच कराई थी। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें होम आइसोलेट कर दिया है।

इनके अलावा बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी 18 वर्षीय युवती, मुहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी में 50 वर्षीय महिला व 20 वर्षीय युवक, मरौरी की राजा कालोनी न्यूरिया में 26 वर्षीय युवक, पूरनपुर के कुंवरपुर में 21 वर्षीय महिला, बीसलपुर के अमराकरोड़ में 19 वर्षीय युवक एवं अमरिया के सरैनी तिरकुनिया में 30 वर्षीय युवती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डा.आलोक कुमार ने बताया कि सभी संक्रमितों को ट्रेस कर आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य टीमें संक्रमितों पर निगरानी रख रही हैं।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: कहासुनी के बाद लाठी मारकर किसान की हत्या

संबंधित समाचार