ओडिशा : सड़क हादसे में सात बारातियों की मौत, दो अन्य घायल, एक लापता 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संबलपुर, (ओडिशा)। ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में गुरुवार देर रात एक वाहन के नहर में गिर जाने से सात बारातियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये जबकि एक लापता है। सभी मृतक झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर प्रखंड अंतर्गत बरधरा गांव के रहने वाले हैं और मृतकों में दो मृतक एक परिवार के भाई हैं। सूत्रों ने बताया कि दोनों घायलों को संबलपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी मृतकों के शवों को संबलपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में रखा गया है। 

सूत्रों ने बताया कि बारात के ग्यारह सदस्य वाहन में सवार होकर संबलपुर के परमापुर गांव से झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर प्रखंड के बाराधरा गांव लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। 

वाहन का चालक लापता है। उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। चालक का पता लगने के बाद ही हादसे के बारे में स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी। घटना का विवरण देते हुये जीवित बचे लोगों में से एक ने कहा कि वाहन में 11 लोग सवार थे। हालाँकि बारात के लगभग 80 सदस्य पाँच से छह वाहनों में दूल्हे के साथ गए थे, लेकिन शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही यह वाहन विवाह समारोह से निकल गया। 

उपजिलाधिकारी प्रभास दंसेना (संबलपुर, ओडिशा) ने बताया कि संबलपुर जिले में आज सुबह एक कार के नहर में गिरने के चलते सात लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हैं। पीड़ित एक शादी से लौट रहे थे, जिस दौरान यह हादसा हो गया। हादसे की जांच की जा रही हैं। 

ये भी पढ़ें : Amritpal Singh New Video: 'भगोड़ा नहीं, बागी हूं... जल्द सामने आऊंगा', अमृतपाल ने फिर जारी किया वीडियो

संबंधित समाचार