महाराष्ट्र : छत्रपति संभाजीनगर की पुलिस ने महाविकास अघाड़ी को दी 2 अप्रैल को रैली आयोजन की अनुमति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर की पुलिस ने महाविकास अधाड़ी (एमवीए) को शहर के मराठवाड़ा सांस्कृतिक मंडल मैदान (एमएसएमजी) में दो अप्रैल को रैली आयोजित किये जाने की अनुमति दे दी है। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

पुलिस ने रैली की अनुमति देने के साथ ही 15 नियम एवं शर्तें भी निर्धारित की हैं, जिसमें सरकारी विभाग से आवश्यक अनुमति और स्टेज स्टेबिलिटी प्रमाणपत्र लिया जाना चाहिए। रैली के लिए बनाये गये मंच के ठेकेदार के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग के अन्य लोगों को भी पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने भी इसी दिन शहर में 'सावरकर सम्मान रैली' निकालने का निर्णय लिया।

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा, महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की समस्या है क्योंकि यहां सरकार, पुलिस, गृह मंत्री का अस्तित्व नहीं है। कहां हैं CM व गृहमंत्री? संभाजीनगर में बेवजह दंगा इसलिए हुआ क्योंकि 2 अप्रैल को वहां महाविकास अघाड़ी की एक रैली है। यह सरकार प्रायोजित दंगा है।

ये भी पढ़ें : कपिल सिब्बल ने दिग्विजय सिंह के जर्मनी का आभार जताने पर कहा- विदेश से समर्थन की जरूरत नहीं

संबंधित समाचार