बरेली: रुविवि की मुख्य परीक्षा एक सितंबर से कराने पर मुहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की मुख्य परीक्षा एक सितंबर से होगी। मंगलवार को नवागत कुलपति प्रोफेसर कृष्णपाल सिंह की अध्यक्षता में परीक्षा को लेकर आयोजित बैठकम में यह निर्णय लिा गया है। गुरुवार तक परीक्षा की संशोधित स्कीम घोषित कर दी जाएगी। पहले बीए, बीएससी, …

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की मुख्य परीक्षा एक सितंबर से होगी। मंगलवार को नवागत कुलपति प्रोफेसर कृष्णपाल सिंह की अध्यक्षता में परीक्षा को लेकर आयोजित बैठकम में यह निर्णय लिा गया है। गुरुवार तक परीक्षा की संशोधित स्कीम घोषित कर दी जाएगी।

पहले बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी और एमकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा 27 अगस्त से कराने की प्रस्तावित स्कीम जारी की गई थी। हालांकि नए कुलपति की प्रतीक्षा के कारण परीक्षा की अंतिम तिथि निर्धारित नहीं हो पा रही थी। सोमवार को पद्भार ग्रहण करने के बाद शाम को कुलपति ने अधिकारियों से परीक्षा के संबंध में चर्चा कर बैठक बुलाई थी। शिक्षक और अधिकारियों से चर्चा के बाद नई तिथि एक सितंबर तय की है।

बैठक में शिक्षक नेता भी शामिल हुए। बैठक में परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह, कुलसचिव डा. सुनीता पांडेय, रूटा के महामंत्री स्वदेश सिंह समेत अन्य शिक्षक शामिल हुए। रुविवि की मुख्य परीक्षा मार्च से लंबित है। अंतिम वर्ष में करीब 1.75 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

31 सितंबर तक करानी हैं परीक्षा
यूजीसी ने अंतिम वर्ष की परीक्षाएं सितंबर माह में संपन्न कराने की समयसीमा जारी कर रखी है। हालांकि एक सितंबर से परीक्षा कराने की स्थिति में विवि प्रशासन की चुनौती बढ़ जाएगी। इसलिए क्योंकि इसी बीच प्रोफेशनल पाठ्यक्रम की भी परीक्षा करानी है। आठ सितंबर से इसकी परीक्षा प्रस्तावित हुई थी। शिक्षकों के मुताबिक अब प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा तिथियों में भी बदलाव होगा। वहीं, विधि के विभागाध्यक्ष डा. अमित सिंह ने कैंपस में एलएलएम की परीक्षा के संबंध में कुलपति से मुलाकात की।

“एक सितंबर से परीक्षा आयोजित कराने पर सहमति बनी है। संशोधित स्कीम जल्द जारी होगी। विद्यार्थी अपनी तैयारी में जुट जाएं।” -संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक-एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय

संबंधित समाचार