बरेली: ई-रिक्शा में बैठे शख्स की जेब से जेबकतरे ने उड़ाए एक लाख रुपए, घटना CCTV में कैद
बरेली, अमृत विचार। ईसाइयों की पुलिया पर ई-रिक्शा में बैठे शख्स की जेब से जेबकतरे ने एक लाख रुपए उड़ा लिए और मौका पाकर फरार हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद वह एक युवक की बाइक पर बैठ कर निकल गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने शाहमतगंज चौकी में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
थाना भुता कस्बा के रहने वाले 40 वर्षीय राम बाबू गुप्ता ने बताया 28 तारीख को छह बजे उधारी के 2 लाख रुपए लेकर सेटेलाइट से ई-रिक्शे पर बैठकर जा रहे थे। इस दौरान एक युवक और ई-रिक्शा में बैठा। ईसाइयों की पुलिया के पास उसने उनकी जेब काट ली और उसमें रखे एक लाख रुपए चुरा कर उतर गया। जब तक उन्हें पता चला तब तक जेबकतरा एक बाइक पर बैठ कर फरार हो गया। ये सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने तुरंत इसकी शिकायत शाहमतगंज चौकी पर की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो आज पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
ये भी पढे़ं- बरेली: किला पुल पर धीमी रफ्तार से चल रहा कार्य, यातायात व्यवस्था हो रही प्रभावित
