बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 81.04 फीसदी स्टूडेंट पास, रुम्मन अशरफ बने टॉपर, देखें टॉपर्स लिस्ट
पटना। बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) का रिजल्ट आज जारी हो गया। बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 81.04 फीसदी स्टूडेंट इस बार पास हैं। ये मैट्रिक का अब तक का सबसे बेस्ट रिजल्ट है। शिक्षा मंत्री डॉक्टर चंद्रशेखर ने परिणाम जारी किया। सिर्फ 37 दिन में 16 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी किया गया है। इसके लिए टॉपर्स का फिजिकल वैरिफिकेशन पहले ही हो चुका है।
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 81.04 फीसदी स्टूडेंट पास, रुम्मन अशरफ बने टॉपर pic.twitter.com/8KFmGsTHMa
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 31, 2023
परीक्षा का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 81.04 पर्सेंट रहा। कुल प्राप्तांक 500 में से 489 अंक प्राप्त करके मो रुम्मन अशरफ ने प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर नम्रता कुमारी, ज्ञानी अनुपमा ने 486 अंक पाए है। वहीं तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे हैं, जिसमें संजू कुमारी, भावना कुमारी, जयद्रत कुमार पंडित ने 484 अंक पाए हैं।
इस साल मैट्रिक परीक्षा में प्रथम रैंक टॉपर को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा। वहीं दूसरे रैंक वाले टॉपर को 50,000 रुपये नकद, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर। तीसरी रैंक टॉपर को भी 50,000 रुपये के साथ एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा।
5 रैंक के 21 टॉपर्स के नाम और उनके नंबर देखें
टॉपर 1 - रुम्मन अशरफ, इस्लामिया हाई स्कूल शेखपुरा 489 नंबर
टॉपर 2 - नम्रता कुमारी, निर्मला शिक्षा भवन एच/एस शाहपुर पति, भोजपुर, 486 नंबर
टॉपर 3 - ज्ञानी अनुपमा, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल गोह, औरंगाबाद, 486 नंबर
इससे पहले बिहार बोर्ड ने मंगलवार 21 मार्च को 12वीं यानी इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था। इसके बाद से मैट्रिक के छात्र और छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनका इंतजार आज खत्म होने वाला है। बता दें कि मैट्रिक परीक्षा में इस बार 16.37 लाख परीक्षा शामिल हुए थे। इसमें 8 लाख 31 हजार 213 छात्रा और 8 लाख 3 हजार 201 छात्र शामिल हुए थे। 16.37 लाख परीक्षार्थियों के लिए 1500 परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
14 फरवरी से 22 फरवरी तक दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पिछले साल 2022 में 31 मार्च को जारी किया गया था। बीते साल 2022 में 10वीं की परीक्षा में 16 लाख 11 हजार 099 छात्र शामिल हुए थे। इसमें से 12 लाख 86 हजार 971 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की थी। इसे प्रतिशत में देखें को साल 2022 में बिहार बोर्ड 10वीं में कुल 79.88 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की थी।
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट मोबाइल से SMS के जरिए भी चेक किया जा सकता है। छात्रों को SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए 'BIHAR 10' टाइप कर अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 56263 पर भेजना होगा।
रिजल्ट आने के बाद, ऐसे कर सकेंगे अपना रिजल्ट
छात्र सबसे पहले www.biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
रिजल्ट खुल जाएगा, अपना रिजल्ट चेक कर लें और डाउनलोड कर लें।
इन वेबसाइट्स पर भी देख सकते है रिजल्ट
www.biharboardonline.bihar.gov.in
www.onlinebseb.in
www.secondary.biharboardonline.com
बता दें कि पिछले साल 2022 में बिहार बोर्ड 10वीं के परीक्षा का रिजल्ट परीक्षा पूरी होने के सिर्फ 34 दिनों के भीतर 31 मार्च 2023 को जारी कर दिया गया था। 2022 में बिहार बोर्ड बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी 2023 तक आयोजित हुई थीं।
बता दें कि बिहार बोर्ड के मैट्रिक परिणाम में इस बार टॉप-10 में कुल 90 छात्र हैं, जिनमें से 36 लड़कियां हैं। टॉपर मोहम्मद रुम्मान अशरफ ने 97.8% (489) अंक हासिल किए हैं, जबकि सेकंड टॉपर नम्रता और ज्ञानी अनुपमा को 97.2%(486) अंक मिले हैं।
कितने छात्रों ने परीक्षा दी और कितने हुए पास?
इस साल 14 फरवरी से 22 फरवरी के बीच 1500 परीक्षा केंद्रों पर 16 लाख 10 हजार 657 छात्रों ने बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा दी, जिनमें आठ लाख 19 हजार 737 छात्राएं और सात लाख 90 हजार 920 छात्र शामिल थे। इनमें से कुल 13 लाख पांच हजार 203 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। यानी कि कुछ 81.04 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं। बिहार बोर्ड में 10वीं की परीक्षा में कुल चार लाख 74 हजार 615 छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं, जबकि 5 लाख 11 हजार 623 छात्र सेकेंड डिवीजन से और 2 लाख 99 हजार 518 स्टूडेंट्स थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं।
ये भी पढ़ें : Bihar B.Ed. 2023 Admit Card: बिहार सीईटी बी.एड 2023 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करना होगा डाउनलोड
