बरेली: दहेज में कार न देने पर दिया तीन तलाक, किया दूसरा निकाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। दहेज में कार न मिलने पर पति ने दूसरी युवती के साथ निकाह कर लिया और पत्नी को तलाक दे दिया। विरोध करने पर पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दो दिन तक बंधक बनाए रखा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पीड़िता को पुलिस की मदद से बंधन मुक्त कराया। कैंट …

बरेली,अमृत विचार। दहेज में कार न मिलने पर पति ने दूसरी युवती के साथ निकाह कर लिया और पत्नी को तलाक दे दिया। विरोध करने पर पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दो दिन तक बंधक बनाए रखा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पीड़िता को पुलिस की मदद से बंधन मुक्त कराया।

कैंट के मोहनपुर गांव निवासिनी निशा पुत्री शफीक ने बताया कि उसका निकाह वर्ष 2018 में कैंट के ठिरिया निजावत खां लाल मस्जिद के पास रहने वाले वसीउद्दीन पुत्र अमीर उद्दीन के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार की मांग करने लगे। निशा ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो मारपीट की। पति व सास, ससुर व ननदों ने खाना तक नहीं दिया। वे लोग बार बार कार की मांग करते रहे।

13 अगस्त को पति ने दूसरी युवती के साथ निकाह कर लिया और उसको तलाक दे दिया। विरोध करने पर पति वसीउद्दीन, ससुर अमीरउद्दीन, देवर अजीम, ननद इमराना व शबाना, ननदोई इकबाल व चचिया ससुर रहमुद्दीन ने बंधक बनाकर पीटा। पीड़िता ने बताया कि इसकी जानकारी किसी तरह उसके भाई को लगी। तब वह ठिरिया निजावत खां पहुंचा और पूछताछ की। लेकिन वसीउद्दीन और उसके परिजनों ने गाली गलौच करके भगा दिया। तब भाई ने यूपी 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निशा को बंधन मुक्त कराया। निशा की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद, देवर, ननदोई समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार