जावरा विसर्जन करने जा रहे लोगों को जीप ने कुचला, दो की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में जावरा विसर्जन करने जा रहे लोगों को एक तेज रफ्तार जीप ने कुचल दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर रात कोठी थाना क्षेत्र के कोठी-सिंहपुर मार्ग पर जावरा विसर्जन करने जा रहे लोगों को एक तेज रफ्तार जीप ने कुचल दिया। हादसे में अनिल कोल और नारायण कोल नाम के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ये भी पढ़ें- हर साल बाढ और दरभंगा एम्स में देरी पर बिहार के नेताओं ने जताई चिंता 

 

संबंधित समाचार