यूपी में IPS अधिकारियों की तबादला सूची हुई जारी  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल हुई है। शुक्रवार को कार्यवाहक DGP आर के विश्वकर्मा के चार्ज ग्रहण करने से पहले ही 5 IPS अधिकारियों का स्थानान्तरण हुआ है। जिसके बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को एक और जिम्मेदारी मिली है। उन्हें डीजी आर्थिक अपराध संगठन ( इकोनॉमी ओफेंसेज विंग) की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आनंद कुमार को पुलिस महानिदेशक सहकारिता प्रकोष्ठ बनाया गया है।

मनमोहन कुमार बशाल डीजी पॉवर कारपोरेशन बने हैं। इसके अलावा विजय कुमार को निदेशक सतर्कता का अतिरिक्त प्रभार मिला है। जबकि एसएन साबत को पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

देखें लिस्ट - 

पुलिस विभाग में स्थानान्तरण

यह भी पढ़ें : हरदोई : दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 10 साल कैद की सजा, लगाया 10 हजार का जुर्माना

संबंधित समाचार