आज का राशिफल। 01 अप्रैल, 2023

आज का राशिफल। 01 अप्रैल, 2023

मेष

आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का अनादर न करें। किसी तरह का इंफेक्शन परेशान कर सकता है। परिजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आपको अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है।

वृष

आज अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। व्यवसाय में बड़ी बिक्री होने की संभावना बन रही है। ऐसे रिश्तेदारों और मित्रों से बात हो सकती है जिनसे आपका संपर्क लगभग शून्य हो गया था। दूसरों की सहायता करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन

आज आपको कुछ नकारात्मक समाचार मिल सकते हैं। शब्दों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें इससे विवादों से बचे रहेंगे। परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें।

कर्क

आज व्यवसाय में पुराने अनुभवों का आप बेहतर लाभ उठा पाएंगे। स्वादिष्ट भोजन व व्यंजनों का आनंद उठाएंगे। किसी जरूरी काम को कल पर टालना आपके लिए उचित होगा। सभी काम आपकी आशा के अनुरूप होते रहेंगे।

सिंह

आज व्यर्थ के प्रेम संबंधों के कारण आपका मन व्यथित हो सकता है। नए प्रोजेक्ट्स को लेकर मित्रों से चर्चा कर सकते हैं। घरेलू खर्च बढ़ने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। विरोधी आपके विरुद्ध कुछ गलत बातें फैला सकते हैं।

कन्या

आज व्यवसाय में आपको पहले की गई मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। पुराना रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। 

तुला

आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आप बहुत भाग्यशाली रहेंगे। नया भवन या वाहन खरीदने का विचार बनाएंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजन का भरपूर आनंद लेंगे।

वृश्चिक

आज तीर्थ यात्रा का विचार बना सकते हैं। लोग आपके ऊपर काफी भरोसा करेंगे। नई जॉब को लेकर योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करना उत्तम होगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा।

धनु

आज पुराना रुका हुआ काम आपको तनाव का अनुभव कराएगा। अपरिचित लोगों के कारण परेशानी हो सकती है। दिनचर्या थोड़ी असंतुलित रहेगी। लोग आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। धन को लेकर असंतोष की भावना रहेगी।

मकर

आज व्यापार में बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा लिए निर्णयों से भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। आपकी मध्यस्थता से कई विवाद सुलझ सकते हैं। स्वभाव में परोपकार की भावना रहेगी। आप जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे।

कुंभ


आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आप अपने सभी कार्य निष्ठापूर्वक करेंगे। अपने करियर को लेकर थोड़ा असंतुष्ट रहेंगे। प्रेमी जन के साथ रोमांटिक फिल्म देखने का विचार बन सकता है। मित्रों के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे।

मीन

अाज रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास सफल होगा। पुरुष जातकों को महिलाओं के सहयोग से लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ परिणामकारी है। असामाजिक तत्वों से भय रहेगा। परिवार के लोग आपका काफी ध्यान रखेंगे।