Banda News : केंद्रीय मंत्री जलशक्ति गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दिल्ली में बांदा के पूर्व जिलाधिकारी को जल प्रहरी से किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा के पूर्व जिलाधिकारी को मिला जल प्रहरी सम्मान।

बांदा के पूर्व जिलाधिकारी को मिला जल प्रहरी सम्मान। केंद्रीय मंत्री ने देश के विभिन्न राज्यों से आये 51 विभूतियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया है।

बांदा, अमृत विचार। जल संरक्षण संबंधी कार्यों के लिये जिलाधिकारी, फ़र्रुख़ाबाद, मिर्ज़ापुर समेत बांदा में तालाबों, नदियों और झीलों के जीर्णोद्धार व पुनर्जीवन के लिये महाराष्ट्र सदन नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जलशक्ति गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बांदा के पूर्व जिलाधिकारी अनुराग पटेल को जलप्रहरी सम्मान से सम्मानित किया। उनके साथ पद्मश्री व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जलयोद्धा सम्मान प्राप्त उमाशंकर पांडेय भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने देश के विभिन्न राज्यों से आये 51 विभूतियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया है।

 

संबंधित समाचार