UP Nikay Chunav: सरल एप से कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने का आह्वान, बूथ सत्यापन के साथ चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

UP Nikay Chunav बांदा में सरल एप से कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने का आह्वान।

UP Nikay Chunav बांदा में बूथ सत्यापन के साथ चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। इसमें सरल एप से कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने का आह्वान।

बांदा,अमृत विचार। UP Nikay Chunav भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बूथ सत्यापन कार्यशाला में पार्टी के सरल एप को लेकर चर्चा की गई। कार्यशाला में एक अप्रैल से लेकर 6 अप्रैल तक बूथ सशक्तिकरण का काम हर हाल में पूरा करने की हिदायत दी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने सरल एप से जोड़कर एक्टिव कार्यकर्ताओं को एक्टिव मोड में लाने का अाह्वान किया। कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी का सरल एप डाउनलोड करें और उसके माध्यम से संगठन की गतिविधियों से जुड़ने का काम करें। कार्यशाला को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी संबोधित किया। 
शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी कमलावती सिंह ने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव के लिए तैयार रहने की नसीहत दी। कहा कि निकाय चुनाव को लेकर पन्ना प्रमुखों का भी सत्यापन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने पार्टी के सरल एप को बूथ बूथ तक पहुंचाने और लोगांे को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता निकाय चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों की जीत का रास्ता प्रशस्त करने के लिए जुट जाएं।

कार्यशाला की शुरुआत में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता समेत सभी कार्यकर्ताओं ने दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कमलावती सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, जगराम सिंह चौहान, महेंद्र सिंह वर्मा, ममता मिश्रा, मनोज पुरवार, रागिनी शिवहरे समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे। ऐसे ही बबेरू कस्बे में बूथ सत्यापन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष डा.धर्मेंद्र त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को सरल एप डाउनलोड करने और पार्टी की गतिविधियों से निरंतर जुड़े रहने की नसीहत दी।

कहा कि निकाय चुनाव में जिले की सभी सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार को जिताने का काम करना होगा। वहीं अतर्रा कस्बे के एक मैरिज हाल में आयोजित कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव व जिला मंत्री डा.मनीष गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में महामंत्री रमेश शर्मा, उदित नारायण द्विवेदी, राजू त्रिवेदी, अनिल सैनी, शिवमोहन गुप्ता, आत्माराम शुक्ला समेत मंडल स्तरीय कार्यकर्ता शामिल रहे।

संबंधित समाचार