बहराइच : बस और पिकअप में भिड़ंत, पांच यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा बहराइच मार्ग पर हुआ हादसा

बहराइच, अमृत विचार। नानपारा बहराइच मार्ग पर शुक्रवार रात को 7.30 बजे बस और पिकअप वाहन में आमने सामने भिंड़त हो गई। हादसे में बस चालक समेत पांच यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

नानपारा बस स्टैंड से शाम सात बजे प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुई। बस 7.30 बजे मटेरा थाना क्षेत्र के नानपारा बहराइच मार्ग पर भवनियापुर गांव के पास पहुंची। तभी बहराइच की ओर से नानपारा आ रही पिकअप वाहन से आमने सामने की भिंड़त हो गई। दुर्घटना इतनी जबरजस्त थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए।

बस और पिकअप वाहन की भिड़ंत में कृष्ण कुमार गोस्वामी पुत्र सावर प्रसाद निवासी छिरू पुरवा थाना परसपुर गोंडा, जमाल अहमद पुत्र असगर अली निवासी फारुख खान थाना खीरी जनपद लखीमपुर खीरी, मिलन पुत्र शालिराम निवासी गिलौना थाना खीरी जनपद लखीमपुर खीरी, सरबजीत पुत्र बाबूलाल निवासी इमाम नगर गढवा रुपईडीहा और बस चालक धर्मराज पुत्र लल्लन प्रसाद निवासी इमाम नगर रुपईडीहा बहराइच घायल हुए हैं। सभी को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि राज मार्ग पर आवागमन बहाल है। घायलों को समय से अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़ें : बहराइच : घाघरा नदी में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत, शव हुआ बरामद

संबंधित समाचार