बरेली-सीतापुर हाईवे निर्माण में धीमी प्रगति से डीएम खफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मंगलवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार के निशाने पर एनएचएआई के अधिकारी रहे। बरेली-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण की धीमी प्रगति होने के कारण नाराजगी व्यकत करते हुए संबंधित अफसरों को चेतावनी दी। बैठक में मीरगंज और फतेहगंज पश्चिमी में प्रस्तावित बस अड्डों का निर्माण कार्य तत्काल शुरू …

बरेली,अमृत विचार। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मंगलवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार के निशाने पर एनएचएआई के अधिकारी रहे। बरेली-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण की धीमी प्रगति होने के कारण नाराजगी व्यकत करते हुए संबंधित अफसरों को चेतावनी दी। बैठक में मीरगंज और फतेहगंज पश्चिमी में प्रस्तावित बस अड्डों का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने पर भी जोर रहा।

वहीं जनपद में कोरोना मरीजों के आंकड़ा व संक्रमितों के मरने की संख्या को लेकर जिलाधिकारी से लेकर स्वास्थ्य विभाग अफसर संजीदा नहीं दिखे। संक्रमण रोकने को बचाव पर बैठक में कोई खास ध्यान नहीं दिया गया। सिर्फ निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया जाता रहा।

विकास भवन स्थित सभागार में जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक कोविड से जुड़ी समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर कोई कमी न होने और इस कार्य को मानव सेवा भाव से करने की सलाह दी गई। 300 बेड अस्पताल परिसर में सड़क निर्माण का कार्य प्राथमिकता पर 15 दिनों में पूरा कराने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसके निर्माण में ढिलाई मिलीने पर कार्रवाई की बात कही।

नवाबगंज, सनव्वा नगरिया में निर्माणाधीन आवासों में बचे जलापूर्ति और विद्युत कनेक्शन के शेष कार्यों को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए। एयरपोर्ट स्थित नाला निर्माण में किसी स्तर पर लापरवाही मिलने पर एजेंसी पर सख्त कार्रवाई की बात कही। सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग ने ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की। चार शिफ्टों में हुई इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह, डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार