अयोध्या: वाटर स्पोर्ट्स वोट शेड और रिटेनिंग वॉल के निर्माण को पहली किश्त जारी
अमृत विचार, अयोध्या। रामनगरी को पर्यटन नगरी बनाने की कवायद जोर-शोर से चल रही है। इसी क्रम में अब शासन द्वारा अयोध्या में सरयू नदी के तट पर वाटर स्पोटर्स रैंप वोट शेड, रिटेनिंग वॉल और जेटी के निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में पांच लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि अयोध्या आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है जिसके दृष्टिगत अयोध्या धाम से चौमुखी विकास व विभिन्न स्थलों के भ्रमण, दर्शन–पूजन आदि सुविधाओं को सुगमता से उपलब्ध कराए जाने के दृष्टिगत विभिन्न विकास योजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्य के टेंडर की प्रक्रिया नियमानुसार शीघ्र पूर्ण करके तेजी से कार्य करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सरयू तट पर रैंप वोट शेड एवं जेटी के निर्माण हो जाने से स्पोर्ट्स वोट के साथ ही भविष्य में क्रूज़ के संचालन एवं इससे पर्यटकों को भ्रमण की बेहतर सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध होंगी।
ये भी पढ़ें -लखनऊ में बोले CM योगी आदित्यनाथ - शिक्षा और ज्ञान हमारे प्रदेश की पहचान, इसे रखेंगे कायम
