Kamala Harris का जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए Africa में सात अरब डॉलर के निवेश का आह्वान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लुसाका (जाम्बिया)। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अफ्रीका को जलवायु परिवर्तन के असर से निपटने की तैयारी करने में मदद देने के वास्ते निजी क्षेत्र में सात अरब डॉलर के निवेश का आह्वान किया है। यह घोषणा तब की गई है, जब हैरिस ने शनिवार को इस महाद्वीप की एक सप्ताह लंबी यात्रा पूरी की।

 उन्होंने जाम्बिया के राष्ट्रपति हकाइंदे हिचिलेमा के साथ शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अमेरिका जलवायु अनुकूलन और शमन में काम आने वाले इस तरह के नवोन्मेषी समाधानों के लिए प्रतिबद्ध है।’’ सात अरब डॉलर के निवेश का आह्वान हैरिस की अफ्रीका यात्रा की सबसे बड़ी घोषणा है, लेकिन इसे पूरा करने के लिए बहुत काम करने की आवश्यकता है। 

बहरहाल, गैर-लाभकारी समूह अफ्रीकन पार्क्स ने अपने संरक्षण कार्यक्रम का विस्तार करने के लिए अगले सात वर्ष में 1.25 अरब डॉलर जुटाने का संकल्प लिया है। एक अन्य संगठन ‘वन एकड़ फंड’ की इस दशक के अंत तक एक अरब पेड़ लगाने के लिए 10 करोड़ डॉलर एकत्र करने की योजना है। 

ये भी पढ़ें:- सरां खाद्य प्रमुख ने चेताया, कहा- अगर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अरबों डॉलर न दिए गए तो बड़े पैमाने पर होगा पलायन

संबंधित समाचार