Kanpur Fire : बांसमंडी आग में पहली दुखद जनहानि, पान दुकानदार का 30 घंटे बाद मिला कंकाल

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

Kanpur Bansmandi Wholesale Market Fire कानपुर में 30 घंटे बाद पान दुकानदार का कंकाल मिला।

Kanpur Bansmandi Wholesale Market Fire कानपुर के बांसमंडी स्थित कपड़ा मार्केट में आग के 30 घंटे बाद पान दुकानदार का कंकाल मिला। उधर, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Bansmandi Wholesale Market Fire अनवरगंज थाना क्षेत्र के बांसमंडी स्थित कपड़ा मार्केट में लगी आग को 38 घंटे से ज्यादा का समय हो गया। फिर भी आग बुझाई नहीं जा सकी। उधर, आग में लापता पान दुकानदार का 30 घंटे बाद कंकाल एआर टॉवर में मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
 
बिधनू थाना क्षेत्र के शंभुआ के खड़ेसर भरती पुरवा गांव निवासी ज्ञानचंद्र साहू उर्फ छोटू 40 बांसमंडी में एआर टॉवर के बाहर करीब 20 सालों से पान की दुकान चला रहे थे। उसके परिवार में पत्नी दीपा दो बच्चे राज और नमन हैं। परिजनों ने बताया कि छोटू पान की दुकान चलाने के साथ ही एआर टॉवर में ही ऊपर सोता था। देर रात करीब 12 बजे बूंदाबांदी होने से वह नीचे आकर सो गया। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।
 
शनिवार सुबह आग कम होने पर दमकल कर्मी जब एआर टॉवर के अंदर घुसे। तब उन्हें करीब 30 घंटे बाद ज्ञानचंद्र का कंकाल एआर टॉवर में मिला। उधर, ज्ञानचंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
 

यह भी पढ़ें- Kanpur Fire: सेना, NDRF और SDRF भी नहीं बुझा पाई 38 घंटे से ज्यादा लगी आग, आसपास के लोग सहमे, घरों से बाहर निकले

संबंधित समाचार