बरेली: तेज बारिश से आधे शहर की बिजली हुई गुल
बरेली,अमृत विचार। मंगलवार रात हुई तेज बारिश से सिविल लाइंस समेत आधे शहर की बिजली गायब हो गयी। उससे शहर में अंधेरा छा गया और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक बिजली कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में लगे रहे। दिन में बादल छाए रहने के बाद मंगलवार देर रात हुई तेज …
बरेली,अमृत विचार। मंगलवार रात हुई तेज बारिश से सिविल लाइंस समेत आधे शहर की बिजली गायब हो गयी। उससे शहर में अंधेरा छा गया और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक बिजली कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में लगे रहे।
दिन में बादल छाए रहने के बाद मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश ने शहर की बिजली का फ्यूज उड़ा दिया। 4 घंटे से ज्यादा समय तक आधे शहर में अंधेरा छाया रहा। जिस वजह से हजारों परिवारों को अंधेरे में रहना पड़ा। रात 12 बजे तक अधिकांश इलाकों में बिजली सप्लाई दुरुस्त नहीं हो सकी। बारिश से कहीं एचटी लाइन में खराबी आ गई तो कहीं ट्रांसफर दगा दे गया। बारिश के बाद 11 केवी किला फीडर और 11 केवी सिटी स्टेशन पिलर ब्रेकडाउन में आ गए।
इसके चलते मलूकपुर, बजरिया, बिहारीपुर, सिविल लाइन्स, कृष्णापुरी, टंडनवाड़ा, सिटी सब्जी मंडी, कुंवरपुर, बमनपुरी, जीजीआईसी होलिका मंदिर, चौपला चौराहा समेत अन्य इलाकों में बिजली गुल इलाकों में बिजली गुल हो गई। लगातार बारिश की बजह से सप्लाई दुरुस्त करने में भी दिक्कत आई। अधिकांश इलाकों में बिजली आवजाही से भी लोग परेशान रहे।
“तेज बारिश के चलते हैं किला और सिटी फीडर में ब्रेकडाउन के चलते बिजली गुल हो गई थी। कर्मचारियों ने फाल्ट को ठीक कर बिजली सप्लाई ठीक करने में लगे हुए है।” -गौरव शर्मा, एसडीओ
