Bharat Gaurav Yatra Train: भारत गौरव यात्रा ट्रेन पहुंची अयोध्या, रामनगरी दिखे गदगद हुए यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। भारत से नेपाल के लिए धार्मिक पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली पहली भारत गौरव यात्रा ट्रेन शनिवार की सुबह अयोध्या कैंट स्टेशन पहुंची। 490 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या पहुंचते ही से उतरे यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। स्टेशन पर उतरते ही यात्रियों ने जय श्रीराम के उद्घोष से पूरे वातावरण को राममय बना दिया। इसके बाद सभी बसों से अयोध्या धाम ले जाया गया। 

जालंधर से सुबह साढ़े आठ बजे चली ट्रेन अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी से होते हुए नेपाल की राजधानी काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन पर्यटकों-श्रद्धालुओं को कराएगी। इस स्पेशल ट्रेन में दो देशों भारत और नेपाल के प्रमुख तीर्थ स्थलों को कवर करते हुए भारत गौरव पर्यटक अयोध्या के अलावा नंदीग्राम, प्रयागराज, वाराणसी को जोड़ा गया है। 9 रात और 10 दिन की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के रहने और खाने का भी इंतजाम किया गया है।

चंडीगढ़ से आईं मोनिका जैन ने बताया कि हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें प्रभु श्रीराम के दर्शन का मौका मिल रहा है। ट्रेन भी बहुत अच्छी है। डॉ. नीलम ने बताया कि ट्रेन में खाने का अच्छा इंतजाम किया गया है। रीटा अरोड़ा ने बताया कि हम पहली बार प्रभु की नगरी आए हैं। सरकार की ओर से किया गया ट्रेन का इंतजाम काफी अच्छा है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: गड्ढे में तब्दील हुई आरसीसी सड़क, ग्रामीण परेशान

संबंधित समाचार